Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
The privilege of traveling on the country's first hydrogen train: 600 students from Gohana will embark on its maiden journey.
{"_id":"6a59da843679b997d60c68de","slug":"video-the-privilege-of-traveling-on-the-countrys-first-hydrogen-train-600-students-from-gohana-will-embark-on-its-maiden-journey-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर का गौरव,गोहाना से 600 विद्यार्थी इसमें करेंगे पहला सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर का गौरव,गोहाना से 600 विद्यार्थी इसमें करेंगे पहला सफर
गोहाना। देश की पहली और दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को लेकर गोहाना में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद ट्रेन गोहाना होते हुए सोनीपत पहुंचेगी। इस अवसर को लेकर रेलवे और प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस ऐतिहासिक यात्रा की सबसे खास बात यह रहेगी कि भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के पोलिटेक्निकल संस्थान की छात्राएं इस ट्रेन में सफर करेंगी। उन्हें देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की पहली यात्री बनने का सौभाग्य मिलेगा। इसे लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्राएं इस पल को यादगार बनाने के लिए काफी उत्साहित हैं और इसे अपने जीवन का ऐतिहासिक अनुभव मान रही हैं।
हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल तकनीक पर आधारित है। यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाती है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देती है। इस परियोजना को भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
गोहाना रेलवे जंक्शन पर भी ट्रेन के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध पूरे किए गए हैं। प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की है ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।