सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students learned about the working style of the administration.

Sonipat News: विद्यार्थियों ने जानी प्रशासन की कार्यशैली

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Students learned about the working style of the administration.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में प्रशासन परिचय अभियान के तहत पहुंचे विद्या​र्थियों के साथ अतिरिक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। प्रशासन से परिचय अभियान के तहत वीरवार को ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल व श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सरकारी कार्यालयों का दौरा करवाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बच्चों को प्रशासनिक बैज पहनाया। इस दौरान उन्हें अधिकारियों की कार्यशैली से अवगत करवाया गया।
एडीसी ने वीरवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे समाधान शिविर के माध्यम से जन समस्याओं को हल किया जाता है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन सप्ताह में दो दिन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल से भूमिका, अक्षरा, दीप्ति, काव्या व प्रियांशी, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल से भावी, प्रिंसी, सायना, तनिशा व तेजस ने नोडल अधिकारी डाॅ. अतर सिंह के मार्गदर्शन में सरकारी विभागों की कार्यशैली का अनुभव लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कचरा निस्तारण प्लांट मुरथल, एसीपी कार्यालय, सरल केंद्र, एसडीएम कार्यालय व एडीसी कार्यालय का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed