फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students should choose a career based on their interests and aptitude: Manoj

विद्यार्थी रुचि और योग्यता के अनुसार चुनें कॅरिअर : मनोज

Thu, 23 Jul 2026 05:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Students should choose a career based on their interests and aptitude: Manoj
फोटो : सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहरी में आयोजित कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहरी में कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के 97 विद्यार्थियों तथा 4 अध्यापकों का मार्गदर्शन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप कॅरिअर का चयन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल विकसित कर बेहतर भविष्य बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित रोजगारोन्मुखी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में बताते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक रोजगार अधिकारी कण्व विनायक ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल आधारित शिक्षा का भी विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं अभिरुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed