बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA Nikhil Madan takes a firm stand on public amenities; calls for permanent solutions to issues regarding roads, sewerage, and electricity.

सोनीपत: जनसुविधाओं पर सख्त विधायक निखिल मदान, बोले— सड़क, सीवर और बिजली समस्याओं का हो स्थायी समाधान

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:57 PM IST
MLA Nikhil Madan takes a firm stand on public amenities; calls for permanent solutions to issues regarding roads, sewerage, and electricity.
सोनीपत। शहर की मूलभूत नागरिक सुविधाओं को लेकर विधायक निखिल मदान ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सख्त तेवर अपनाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क, सीवरेज, बिजली, जल निकासी और अतिक्रमण जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो और उसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।बैठक में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा 33 केवी सब-स्टेशन निर्माण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। वहीं ओल्ड तहसील, सेक्टर-8 और सेक्टर-12 से जुड़े भूमि मामलों में जिला राजस्व अधिकारी सुशील कुमार और एचएसवीपी के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह को शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। सड़कों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने लोक निर्माण विभाग को मामा-भांजा रोड, आईटीआई रोड, मुरथल रोड, कामी रोड सहित शहर की प्रमुख सडक़ों की तत्काल मरम्मत कर गड्ढे भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप से शहर के अन्य मार्गों तक सड़कें बेहतर स्थिति में होनी चाहिए। जहां आवश्यकता हो वहां सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए। साथ ही विभागीय समन्वय बढ़ाने और एनओसी जारी करने में अनावश्यक विलंब नहीं करने के भी निर्देश दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव और सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी बैठक में गंभीरता से चर्चा हुई। विधायक निखिल मदान और उपायुक्त नेहा सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव संभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाए। बारिश के दौरान संबंधित सीएसआई और एसआई मौके पर मौजूद रहें तथा नालों और ड्रेनों की नियमित सफाई मिशन मोड में कराई जाए। वार्ड-10 में लगातार बनी हुई सीवरेज समस्या पर विधायक ने विशेष संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे और यदि कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बहालगढ़ रोड, दहिया कॉलोनी, आईटीआई चौक, दिल्ली रोड, मुरथल रोड तथा सेक्टर-14 और 15 समेत विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा। उपायुक्त ने नगर निगम, एचएसवीपी और पीडब्ल्यूडी को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में विधायक निखिल मदान ने स्पष्ट किया कि 10 दिन बाद दोबारा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। तब तक सभी विभाग कार्ययोजना तैयार कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों पर प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी तथा आमजन की समस्याओं का स्थायी समाधान ही प्राथमिकता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजियाबाद: उमस भरी गर्मी का असर: संयुक्त अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

23 Jul 2026

गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पीएम और केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

23 Jul 2026

VIDEO: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बीच में ही रुक गया राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

23 Jul 2026

Kangra Taxi Union: एटीएस और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में डीसी को ज्ञापन, मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग

23 Jul 2026

मानसून की पहली बारिश में ही बढ़ा बाढ़ का खतरा खेत बने समंदर: सुख औजला

23 Jul 2026
विज्ञापन

हरसिमरत कौर बादल का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- बच्चों के मुद्दे पर हो राजनीति नहीं ड्रामा

नंगल के गांव बास में तेंदुए की आहट से दहशत का माहौल

विज्ञापन

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में जगराओं के सफाई सेवकों का फूटा गुस्सा, CM और DSP का पुतला फूंक हाईवे जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

फिरोजपुर में सतलुज दरिया में बैड़ा विसर्जित

पंजाब-हरियाणा एलएडीसी नीति के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जारी

VIDEO: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब

23 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे

23 Jul 2026

गुरुग्राम के रेस्तरां संचालक की गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गोली मारकर हत्या

23 Jul 2026

गाजियाबाद में गला काटकर महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

23 Jul 2026

टीकमगढ़ में बारिश का दौर शुरू: 26.7 इंच कम बारिश के बाद भी खरीफ फसलें बेहतर; कई कॉलोनियों में जलभराव

23 Jul 2026

Dehradun: पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

23 Jul 2026

Dehradun: वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास कूच

23 Jul 2026

अयोध्या में रानोपाली रेलवे फाटक पांच घंटे तक रहेगा बंद

23 Jul 2026

VIDEO: जंतर मंतर पर जाने से गई नौकरी, बिना नोटिस बरेली के असिस्टेंट प्रोफेसर की सेवा समाप्त

23 Jul 2026

Rampur Bushahar : रामपुर में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर उठाई आवाज

23 Jul 2026

पठानकोट में दो दिन से हो रही बारिश से बढ़ी परेशानी

VIDEO: नीट धांधली के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में दिया धरना

23 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षोत्सव सप्ताह की शुरुआत, छात्र-छात्राओं ने नाटक की भी प्रस्तुति दी

23 Jul 2026

VIDEO: फिक्की एफएलओ की तरफ से फैशन और लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का शुभारंभ

23 Jul 2026

सीतापुर में झोपड़ी में घुसकर तीन साल की बच्ची को उठा ले गया आदमखोर

23 Jul 2026

नीट पेपर लीक और दिल्ली में लाठीचार्ज के खिलाफ कैथल में गर्जे युवा, पेहोवा चौक से लघु सचिवालय तक निकाला विरोध मार्च

23 Jul 2026

VIDEO: आवासीय महासमिति के लोगों ने नगर निगम जोन 7 में जोनल अफसर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

23 Jul 2026

Meerut: डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को वाहन ने मारी टक्कर, साथी कर्मचारियों का हंगामा

23 Jul 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में फतेहाबाद में कांग्रेस ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

23 Jul 2026

कानपुर: खाद के लिए हाहाकार, सुबह से कतार, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली खाद

23 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed