{"_id":"69d4efaf7ce46edd29094c68","slug":"surcharge-waived-on-last-years-water-and-sewer-bills-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152043-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिछले साल के पानी-सीवर के बिल पर सरचार्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिछले साल के पानी-सीवर के बिल पर सरचार्ज माफ
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम चुनाव से पहले शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बड़ा दांव खेला है। विभाग ने पानी और सीवर कनेक्शन वालों को बड़ी राहत दी है। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग पानी और सीवर के पुराने बिलों के निस्तारण और भुगतान में रियायत ले सकते हैं।
विभाग की ओर से 31 दिसंबर 2025 तक के पानी और सीवर के बिलों पर सारा सरचार्ज माफ कर दिया है। योजना का लाभ उठाने के लिए कनेक्शनधारक 31 मई तक अपने पानी और सीवर के सभी बिलों को नगर निगम कार्यालय में भर सकते हैं।
बिलों से होने वाली नियमित आय से निगम की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होगी। इससे पानी और सीवर जैसी बुनियादी सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा। नगर निगम क्षेत्र में 1,35,757 भवन और प्रतिष्ठान है।
क्षेत्र में 51,433 कनेक्शन हैं। इनमें 18,177 पेयजल और 5,204 सीवर कनेक्शन हैं। 28,052 प्रॉपर्टी मालिक ऐसे हैं जिन्होंने सीवर व पानी के कनेक्शन ले रखे हैं। अधिकतर कनेक्शनधारक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक पानी व सीवर का बिल जमा नहीं कराया है।
इसके लिए नगर निगम की ओर से कई बार बिल जमा कराने के लिए आगाह किया जा चुका है। अब सरकार की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को सरचार्ज मुक्त बिल जमा करने का मौका दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि 1 जून से चालू बिल 10 फीसदी ब्याज के साथ लिया जाएगा। जरूरत पड़ा तो कनेक्शनों को काट दिया जाएगा।
निगम की व्यवस्था भी बिगड़ रही
पानी के अवैध कनेक्शनों के कारण न केवल निगम को आर्थिक घाटा हो रहा है बल्कि वैध कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। वहीं, सीवर के अवैध कनेक्शनों से दूषित पानी इधर-उधर फैल रहा है जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
पहले जनस्वास्थ्य के पास थी जिम्मेदारी
नगर निगम को सौंपने से पहले शहर में पेयजल और सीवर की व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग के पास थी। कोरोना महामारी से ठीक पहले यह जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेश अनुसार पानी के बिल पर छूट उन्हीं उपभोक्ताओं को मिल सकेगी जिन्होंने मीटरयुक्त कनेक्शन लगवा रखा है। यदि मीटर रहित कनेक्शनों के माध्यम से आपूर्ति वाला कोई उपभोक्ता इस छूट का लाभ लेने का इच्छुक है तो सबसे पहले उन्हें मीटर युक्त कनेक्शन लेना होगा। 31 मई के बाद चूक करने वालाें की पानी आपूर्ति बंद की जाएगी।
-- --
शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय ने 31 दिसंबर 2025 तक के पानी व सीवर के बिलों पर सरचार्ज माफ कर दिया है। सरचार्ज माफी का फायदा उस समय मिलकर जब उपभोक्ता 31 मई तक बिल जमा करा सकेंगे। अन्यथा जून से चालू बिल पर 10 फीसदी जुर्माना वसूल किया जाएगा। साथ ही पानी व सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए 31 मई तक आवेदन करना होगा, अन्यथा उसके बाद अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे।
हर्षित कुमार, आयुक्त नगर निगम
Trending Videos