{"_id":"6a3be2ab4507a69b460d9bfa","slug":"the-municipality-will-purchase-jetting-machines-suction-machines-and-tractors-under-the-swachh-bharat-mission-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155937-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका खरीदेगी जेटिंग, सक्शन मशीन व ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका खरीदेगी जेटिंग, सक्शन मशीन व ट्रैक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर स्थित नगरपालिका कार्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में दूषित पानी की निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जेटिंग, सक्शन मशीन और ट्रैक्टर खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए करीब 20 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। मशीनों की उपलब्धता से पाइप लाइनों और सीवरों की सफाई का कार्य तेजी से किया जा सकेगा।
अधिकारियों के अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों में दूषित पानी की निकासी के लिए नालियों के स्थान पर बिछाई गई पानी की लाइनों में कई बार कचरा फंसने अथवा अन्य कारणों से निकासी व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। वहीं नाले भी जाम हो जाते हैं इसके चलते जलभराव की समस्या उत्पन्न होने के साथ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वर्तमान में सफाई कार्य में अधिक समय लगने से समस्या के समाधान में देरी हो जाती है। टेंडर प्रक्रिया के तहत संबंधित एजेंसी को जेटिंग, सक्शन मशीन और ट्रैक्टर खरीदकर नगर पालिका को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद इन मशीनों की सहायता से निकासी लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।