सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The public has not forgotten the Janata Congress's Emergency even today: Baroli

जनता कांग्रेस के आपातकाल को आज भी नहीं भूली : बड़ौली

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The public has not forgotten the Janata Congress's Emergency even today: Baroli
फोटो: सोनीपत लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्य
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि वर्ष 1971 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को गलत ढंग से जीता हुआ करार दिया था। सत्ता जाने के डर से कांग्रेस शासन में इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी थी। उस समय देश के एक लाख युवाओं को जेल भेजा गया जिनमें सोनीपत के 65 थे।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को यह बात लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि युवाओं को जेल में यातनाएं झेलनी पड़ीं थी। जनता कांग्रेस की इमरजेंसी को आज भी नहीं भूली है। आपातकाल एक राजनीतिक निर्णय ही नहीं था बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना पर सीधा हमला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं ने जेलों में यातनाएं सहन की लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा। भाजपा आज उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करती है जिन्होंने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। जब कांग्रेस के नेता लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं तो लोग इसे मजाक के रूप में देखते हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरे देश में आपातकाल की वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिनका उद्देश्य लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को याद करना है।
लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति सम्मान का संकल्प प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान मेयर राजीव जैन, आपातकाल के समय में जेल में रहे पूर्व चेयरमैन ललित बतरा, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिला महामंत्री नीरज ठरु, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद नेहरा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed