{"_id":"69d66f5397b2c8070c0fed9e","slug":"the-sanitation-workers-got-their-health-checked-and-also-narrated-their-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152122-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, समस्या भी सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, समस्या भी सुनाई
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मुरथल पीएचसी में लगे शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरथल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी में मंगलवार से सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की गई। सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच से जुड़े कर्मचारियों की ओर से मंच के अध्यक्ष मुकेश टांक ने कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि सोनीपत में लंबे समय से ठेका प्रथा लागू है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
उन्होंने मांग की कि सभी सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए। कर्मचारियों की बात सुनने के बाद कृष्ण कुमार ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखेंगे।
Trending Videos