फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The students took a pledge to stay away from drugs.

Sonipat News: विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली

Sun, 02 Aug 2026 05:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
The students took a pledge to stay away from drugs.
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में नशामुक्त रहने की सामूहिक शपथ लेते विद्यार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में रविवार को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये खेल विश्वविद्यालय और मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।
प्रधानमंत्री ने देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से जुड़े एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं से शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राई विधायक कृष्णा गहलावत ने युवाओं से नशे से दूर रहकर प्रतिभा प्रदर्शन की बात कही। उन्होंने हरियाणा को खेलों में देश की पहचान बताया। सोनीपत विधायक निखिल मदान ने युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र की पूंजी कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से परिवार और समाज को भी अभियान से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढख़ालसा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य पर केंद्रित रहने को कहा। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को आतंकवाद के वित्तपोषण का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि युवा का नशे से दूर रहना राष्ट्र की सुरक्षा और विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed