सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The weather suddenly changed in the early hours, and it rained lightly for two and a half hours.

Sonipat News: तड़के एकाएक बदला मौसम, ढाई घंटे हुई हल्की बारिश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
The weather suddenly changed in the early hours, and it rained lightly for two and a half hours.
सुबह बारिश के दौरान ओल्ड डीसी रोड से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


सोनीपत। जिले में सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे से सात बजे तक बारिश हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, कहीं भी फसल के नुकसान की सूचना नहीं है। अगर अब बारिश होने के साथ तेज हवा चली तो गेहूं की फसल बिछ सकती है। करीब साढ़े दस बजे बादल छटे।
बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ प्रेमदीप बादल ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी और हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 व 28 मार्च को मौसम परिवर्तनशील रहने व दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे आंशिक बादल छाए रहने व कभी मध्यम व कभी तेज गति से हवा चलने तो कभी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
बारिश के कारण किसानों को फसल कटाई व मंडी में लाने में परेशानी हो सकती है। इस वक्त गेहूं की कटाई का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में बारिश किसानों के लिए आफत बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed