{"_id":"69de23746e0f3d7b640d0f2e","slug":"thieves-broke-into-the-room-through-a-window-and-stole-cash-and-jewellery-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152411-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खिड़की काटकर कमरे में घुसे चोर, नकदी और आभूषण ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खिड़की काटकर कमरे में घुसे चोर, नकदी और आभूषण ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव थाना कलां के खेत में बना है कमरा, परिवार बेरी के बाग में बनी झोपड़ी में रहता है
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव थाना कलां में चोर कमरे की खिड़की काटकर अंदर घुसे और नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित मनजीत ने मामले की शिकायत खरखौदा थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
मनजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में एक बेरी के बाग में बनी झोपड़ी में रहते हैं। पास ही बने कमरे में उनका सामान रखा हुआ था। उसके गेट पर ताला लगा हुआ था। रविवार रात को वह परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे।
तड़के चार बजे जब वह उठे तो कमरे की खिड़की कटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर कमरे से एक जोड़ी सोने के बाले, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पांच जोड़ी पायल, चार चांदी की अंगूठियां, बच्चों की कडुली, चांदी के सिक्के, चेन और करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
Trending Videos