{"_id":"69be9d7cf50b3e0bdb0fc804","slug":"told-farmers-how-to-earn-more-in-less-space-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151240-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों को कम जगह में ज्यादा कमाई का तरीका बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों को कम जगह में ज्यादा कमाई का तरीका बताया
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
मल्टीलेयर फार्मिंग पर किसानों को जानकारी देते हए राकेश रोशन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव चिडाना में एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन की तरफ से मल्टीलेयर फार्मिंग और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें मुंडलाना ब्लॉक के काफी किसानों ने भाग लिया और खेती से आय बढ़ाने के तरीके सीखे।
ग्रामीण विकास कार्यक्रम के प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर राकेश रोशन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना जरूरी है। इससे कम जमीन में भी ज्यादा उत्पादन लिया जा सकता है और किसानों की आय बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि मल्टीलेयर फार्मिंग किसानों के लिए फायदेमंद तकनीक है। इसमें एक ही खेत में अलग-अलग ऊंचाई और समय की फसलें उगाई जाती हैं। इससे जमीन का सही उपयोग होता है, लागत कम लगती है और नुकसान का खतरा भी कम रहता है।
शिविर में किसानों को नई खेती तकनीकों और आधुनिक प्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि वे अपनी खेती को ज्यादा लाभकारी बना सकें। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर लगाने की मांग की।
इस मौके पर फाउंडेशन के रोहित राजपूत, आईटी विभाग से अंग्रेज सिंह और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।
Trending Videos