{"_id":"6a6b407eadec19f28e09a15b","slug":"training-provided-to-aero-supervisors-and-blos-regarding-sir-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157865-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसआईआर को लेकर एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसआईआर को लेकर एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
Thu, 30 Jul 2026 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजर व बीएलओ। स्रोत: सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। लघु सचिवालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों, सुपरवाइजरों व बूथ लेवल अधिकारियों को नोटिस जनरेशन, नोटिस वितरण, दावों व आपत्तियों के निस्तारण तथा सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
राई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनीष मलिक ने सभी निर्वाचन गतिविधियों को पारदर्शिता व निष्पक्षता से संपन्न करने के लिए कहा। मलिक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने और लापरवाही न बरतने का आदेश दिया। 31 जुलाई को राई विधानसभा क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।उनके निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर मेजर संजय श्योराण ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में नोटिस वितरण कार्य में तेजी लाएं। प्रत्येक नोटिस को समय पर संबंधित मतदाता तक पहुंचना होगा। नोटिस देते समय आवश्यक दस्तावेज व प्रक्रिया की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।