{"_id":"6a3be3e677858c11cf0b6d59","slug":"upgradation-work-at-badshahi-road-power-station-causes-trouble-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155941-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बादशाही रोड बिजली घर में अपग्रेडेशन बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बादशाही रोड बिजली घर में अपग्रेडेशन बनी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर स्थित बादशाही रोड पर सब स्टेशन में लगाया जा रहा 12.5 एमवीए क्षमता का ट्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्नौर। बढ़ती जनसंख्या और गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से बादशाही रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर 12.5 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। अपग्रेडेशन कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिन और रात के समय लंबे बिजली कट लग रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बाधित होने से घरेलू कामकाज, व्यापारिक गतिविधियां और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही। लगातार कटौती के चलते कई क्षेत्रों में इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। अधिकारियों के अनुसार बादशाही रोड सब स्टेशन पर वर्तमान में 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर संचालित है जबकि क्षेत्र में बिजली की बढ़ती मांग के कारण उस पर अतिरिक्त दबाव बन रहा था।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए 10 एमवीए के स्थान पर 12.5 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है जिसे सब स्टेशन से जोड़ा जा रहा है।
शहर में बढ़ते लोड और ओवरलोड की समस्या को समाप्त करने के लिए 12.5 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना जरूरी था। इस कार्यों के चलते समय-समय पर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब ओवरलोड की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को अधिक बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
- सतीश गोयत, उपमंडल अभियंता