{"_id":"6a6760853193fc02420c1ed1","slug":"vehicle-owners-who-havent-installed-hsrps-are-on-the-polices-radar-sonipat-news-c-197-1-snp1001-157680-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस के राडार पर एचएसआरपी नहीं लगवाने वाले वाहन मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस के राडार पर एचएसआरपी नहीं लगवाने वाले वाहन मालिक
Mon, 27 Jul 2026 07:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगवाने और अवैध नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों पर अब पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नोटिस जारी किए जाने के बाद 163 में से 87 वाहन मालिकों ने एचएसआरपी लगवा ली है जबकि 76 अब भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
पुलिस की तरफ से ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ अब चालान से लेकर वाहन जब्ती तक की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिले की सभी वाहन डीलरशिप और एजेंसियों से उन वाहनों का पूरा रिकॉर्ड जुटाया है जिनके लिए एचएसआरपी जारी हो चुकी है लेकिन अब तक लगवाई नहीं है।
इसी आधार पर संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस भेजे गए थे। पुलिस ने ऐसे 163 वाहन मालिकों को चिह्नित किया था। अब निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि कई मामलों में अपराधी अपनी पहचान छिपाने के लिए अस्थायी, फर्जी अथवा नियमों के विपरीत नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते हैं। इससे अपराध की जांच और वाहनों की पहचान में बाधा आती है।
एचएसआरपी न केवल वाहन की प्रमाणिक पहचान सुनिश्चित करती है बल्कि चोरी हुए वाहनों की बरामदगी और आधुनिक निगरानी प्रणाली की प्रभावशीलता भी बढ़ाती है।
भेजे गए थे नोटिस
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट जारी हो चुकी है, उनके मालिकों को नोटिस भेजकर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करने को कहा था। किसी भी प्रकार की अस्थायी, फर्जी या नियमों के विपरीत नंबर प्लेट का प्रयोग कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
पुलिस ने कॉल तक कर दी हिदायत
ममता सिंह ने बताया कि नोटिस भेजने के साथ ही पुलिस की तरफ से ऐसे वाहन मालिकों को कॉल भी कराई गई थी। उसके बाद 163 वाहन मालिकों में से 87 से पंजीकरण प्लेट लगवा ली। उसके बाद भी अब 76 अन्य ने नियमों का पालन नहीं किया है। ऐसे में ट्रैफिक डीसीपी को इन वाहन मालिकों के वाहन जब्त करने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।