सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman hypnotized and forced to remove jewellery worth Rs 6 lakh

Sonipat News: महिला को सम्मोहित कर उतरवाए 6 लाख के गहने

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman hypnotized and forced to remove jewellery worth Rs 6 lakh
विज्ञापन
सोनीपत। दो व्यक्ति और एक महिला ने बुजुर्ग को सम्मोहित कर 6 लाख रुपये के गहने उतरवा लिए। करीब एक घंटे बाद महिला को होश आया पर उन्हें पता नहीं चला कि उनके साथ क्या हुआ।
Trending Videos

सोनीपत सेक्टर-12 की सुनीता मंगलवार दोपहर करीब पौने 1 बजे राम मंदिर दिल्ली कैंपस में दर्शन के लिए गई हुई थीं। घर जाने के लिए जैसे ही वह सिक्का कॉलोनी के पास पहुंचीं तो 2 युवक और एक महिला ने उन्हें रोक लिया। एक युवक उनका पैर पकड़ कर रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि दूसरा युवक और उनके साथ आई महिला रोते हुए बात करने लगी। इससे वह उनके प्रभाव में आ गईं। वह क्या कह रहे थे उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। वह उन्हें जहां भी ले जाते वहां चली जाती थीं।
उन्होंने बताया कि उनको नंदवानी नगर की एक सुनार की दुकान पर ले गए और सुनार से उन्हें अपना रिश्तेदार बताकर ढाई तोले सोने की चेन, डेढ़ तोले सोने के कुंडल उतरवा लिए। सुनार ने एक पैकेट में ये ज्वेलरी पैक कर दी। इसके बाद आरोपी उन्हें दूसरी जगह छोड़कर गहने लेकर चले गए।

कुछ देर बाद जब उनको होश आया तो उन्होंने देखा कि उनके गहने गायब थे। इससे उनको ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वह अपनी एक परिचित महिला को साथ लेकर थाना सिविल लाइन पहुंची और लिखित शिकायत दी।
घटना से जुड़ा एक 3 मिनट 17 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें पीड़ित महिला सुनीता एक महिला के साथ सुनार की दुकान में एंट्री करती दिखाई दे रही है। दुकान में पहुंचते ही पीड़िता कहती है भाई गहने निकाल दोगे।
इसके बाद पीड़िता अपने कान आगे करके कुंडल निकलवाने लगती है। सुनार महिला के गहने निकालकर उसके हाथ में दे देता है। इसके बाद एक पैकेट में सुनार महिला को उसकी ज्वेलरी पैक कर दे देता है। इस काम के बदले पीड़िता के साथ आई दूसरी महिला उसे 10 रुपए देने लगती है। इसके बाद सुनार कहता है- यह कोई बड़ा काम नहीं है। रुपये लेने से मना कर देता है।

सुनार के मुताबकि पीड़ित महिला ने कहा था कि इन्हें तुड़वाकर नया डिजाइन बनवाना है। इसके बाद महिला हाथ में पैकेट लेकर साथ में आई दूसरी महिला के साथ बाहर निकल गईं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। एएसआई विजय का कहना है कि पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed