{"_id":"698daa3f88bd85a50102d527","slug":"video-gohana-employees-staged-a-strong-protest-during-the-nationwide-strike-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में गोहाना के कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार से मांगें पूरी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में गोहाना के कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार से मांगें पूरी करने की मांग
सर्व कर्मचारी संघ और देश की 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने काम बंद रखकर प्रदर्शन किया। हड़ताल में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जल आपूर्ति, नगर परिषद, रोडवेज सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
गोहाना के नागरिक अस्पताल में सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी और अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी एकत्रित हुए। यहां से कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और अंबेडकर चौक तक पहुंचे। मार्च के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
सर्व कर्मचारी संघ और देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित की गई। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कोड को रद्द करने की मांग की। उनका कहना था कि नए श्रम कोड मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं और इससे निजी कंपनियों को अधिक लाभ मिलेगा।
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी उठाई। पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देती थी। इसके साथ ही लंबे समय से कार्यरत कच्चे और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग रखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।