{"_id":"698dbbe4f9cf44aff60d65ee","slug":"video-deputy-commissioner-sushil-sarwan-organized-a-solution-camp-in-gohana-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: उपायुक्त सुशील सारवान ने गोहाना में समाधान शिविर लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: उपायुक्त सुशील सारवान ने गोहाना में समाधान शिविर लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को गोहाना में लगाए गए समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि शिविर में कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से बिजली, पानी और गांवों में अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें थीं। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से यह पहल शुरू की गई है और हर वीरवार को उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाया जाएगा। इस श्रृंखला में पहला शिविर गोहाना में लगाया गया है, अगला शिविर खरखोदा में और उसके बाद गन्नौर में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय एसडीएम या संबंधित अधिकारियों के पास दर्ज करा सकते हैं। अधिकारी उस समय मौजूद रहेंगे। यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो लोग सीधे उनसे भी मिल सकते हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने शिकायतकर्ताओं से कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को चाय तक नहीं पिलानी है। आपका काम होगा, यह उनके सख्त आदेश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।