{"_id":"698d628dedba7db11202da42","slug":"video-cdos-inspection-uncovered-road-construction-in-lakhimpur-kheri-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: सीडीओ के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की पोल, काम रुकवाया, जांच को भेजे गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: सीडीओ के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की पोल, काम रुकवाया, जांच को भेजे गए सैंपल
लखीमपुर खीरी में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्त संदेश दे दिया है। राजापुर से नहर पटरी फोरलेन सड़क निर्माण में मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को औचक निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की।
सीडीओ ने मौके पर पहुंचते ही औपचारिकता छोड़ दी और सड़क की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री का नमूना संग्रहित कराया। सैंपल को सील कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया है। सीडीओ ने रोड पर ही पीडब्लूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। निर्माण में हो रही लापरवाही को लेकर स्पष्ट किया कि सिर्फ कागज पर रिपोर्ट और औपचारिकताओं से काम नहीं चलेगा। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया और निर्देश दिया कि सिर्फ गुणवत्ता सुनिश्चित होने पर ही सड़क निर्माण जारी होगा। सीडीओ के सख्त रवैये से अधिकारियों और ठेकेदारों में खलबली मच गई।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता केके झां को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि जांच में गुणवत्ता मानकों से विचलन पाया जाता है तो अनुबंध की शर्तों के तहत ठेकेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आर्थिक दंड (पेनल्टी) लगाने की प्रक्रिया भी तय मानते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने दो टूक कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाले कार्यों में लापरवाही अस्वीकार्य है। हर सड़क टिकाऊ, सुरक्षित और मानक अनुरूप होनी चाहिए। गुणवत्ता से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग, तकनीकी परीक्षण और समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।