{"_id":"6a70d9bbb19a5917a2020809","slug":"route-diversion-doubles-journey-to-gola-pilgrims-travel-65-km-instead-of-35-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-181561-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रूट डायवर्जन से गोला का सफर दोगुना, 35 की जगह 65 किमी तय कर पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रूट डायवर्जन से गोला का सफर दोगुना, 35 की जगह 65 किमी तय कर पहुंचे श्रद्धालु
Mon, 03 Aug 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद में रोडवेज बस को रोकत हुए पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/सिकंदराबाद/फरधान। गोला में सावन मेला शुरू होने के साथ कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक 84 घंटे का रूट डायवर्जन लागू रहा।
सावन के पहले सोमवार को इसका सबसे अधिक असर गोला जाने वाले शिवभक्तों, सामान्य यात्रियों और आसपास के ग्रामीणों पर पड़ा। 35 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को 65 किलोमीटर से अधिक का सफर करना पड़ा, जिससे यात्रा का समय 45 मिनट-एक घंटे से बढ़कर तीन से चार घंटे हो गया।
लखीमपुर से गोला की सामान्य दूरी करीब 35 किलोमीटर है, लेकिन डायवर्जन के चलते वाहनों को मानिकापुर तिराहा, सिकंदराबाद और गोमती मोहम्मदी मोड़ होते हुए गोला बाइपास भेजा गया। हालांकि, सिकंदराबाद से गोला का सीधा मार्ग भी सोमवार को बंद रहा। रोडवेज समेत अन्य वाहनों को गोमती मोहम्मदी मोड़ के रास्ते गोला बाइपास तक भेजा गया। सिकंदराबाद-गोला मार्ग पर बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस और वालंटियर वाहनों को मोहम्मदी मार्ग की ओर मोड़ते रहे।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन का असर फरधान क्षेत्र में भी दिखा। मनिकापुर पुलिस चौकी से डायवर्जन लागू होने के कारण फरधान कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों को कैमहरा होकर दोगुनी दूरी तय करनी पड़ी। सकतापुर नहर पटरी के पास टोल प्लाजा के हाइट गेज से अब तक कारें निकल जाती थीं, लेकिन रविवार रात वहां पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे ओदरहना, राजेपुर और जैतापुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी हुई। रविवार को एक कार चालक हाइट गेज के किनारे से वाहन निकालने का प्रयास करते समय नहर में पलटने से बाल-बाल बच गया। चालक वाहन छोड़कर चला गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
यह है रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू है।
फरधान-मोहम्मदी, अलीगंज-लखीमपुर, मोहम्मदी-लखीमपुर और खुटार-शाहजहांपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद है।
बहराइच से पीलीभीत/शाहजहांपुर जाने वाले वाहन सिसैया चौराहा-धौरहरा-ढकरवा-निघासन-पलिया-भीरा-मैलानी होकर खुटार जाएंगे।
लखीमपुर से शाहजहांपुर जाने वाले वाहन छाउछ चौराहा-बेहजम तिराहा-कस्ता-मितौली-मैगलगंज होकर जाएंगे।
लखीमपुर से सीतापुर जाने वाले वाहन राजापुर-खीरी टाउन-लहरपुर मार्ग से जाएंगे।
सीतापुर से लखीमपुर आने वाले वाहन ओयल-बेहजम तिराहा-छाउछ चौराहा होकर आएंगे।