सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   You can be proud that this is our government: Dr. Arvind Sharma

आप गर्व कर सकते हैं कि ये म्हारी सरकार है : डॉ. अरविंद शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Mar 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
You can be proud that this is our government: Dr. Arvind Sharma
डीजे पर नाचते हुए चेयरपर्सन रजनी इन्द्रजी विरमानी रैली में पहुंचते हुए 02 स्रोत : संवाद
विज्ञापन
फोटो - 33 से 36
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली को लेकर गोहाना में लोगों में काफी उत्साह रहा। कोई ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचा तो कोई डीजे की धुन पर नाचते हुए। रैली को लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जगह-जगह स्वागत द्वार, झंडे और रंगीन सजावट की गई थी। रैली स्थल पर गायकों और कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। पद्मश्री महाबीर गुड्डू ने भी प्रस्तुति दी।
गर्व से कह सकते हैं ये म्हारी सरकार है
इस दौरान स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना हलके की विभिन्न मांगों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री से उनको मंजूर करने की अपील की। उन्होंने गोहाना की जनता से कहा कि आप गर्व से खड़े होकर कह सकते हैं कि ये म्हारी सरकार है। उन्होंने कहा कि आपने 2024 में पहली बार यहां से कमल खिलाया। यह रैली आपके विश्वास और उम्मीदों की रैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण विश्व में तेल संकट की स्थिति बनी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ने दिया है।
निवर्तमान मेयर राजीव जैन और बरोदा हलके के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। कृष्ण पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री निष्पक्षता के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

डीजे पर नाचते हुए चेयरपर्सन रजनी इन्द्रजी विरमानी रैली में पहुंचते हुए 02 स्रोत : संवाद

डीजे पर नाचते हुए चेयरपर्सन रजनी इन्द्रजी विरमानी रैली में पहुंचते हुए 02 स्रोत : संवाद

डीजे पर नाचते हुए चेयरपर्सन रजनी इन्द्रजी विरमानी रैली में पहुंचते हुए 02 स्रोत : संवाद

डीजे पर नाचते हुए चेयरपर्सन रजनी इन्द्रजी विरमानी रैली में पहुंचते हुए 02 स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed