{"_id":"6a0ee13614fd7edd73040e74","slug":"theft-at-professor-couple-house-in-bhiwani-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: प्रोफेसर दंपती को कमरे में बंद कर चोरी, चार लाख रुपये कैश और गहने उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: प्रोफेसर दंपती को कमरे में बंद कर चोरी, चार लाख रुपये कैश और गहने उड़ा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 21 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के भिवानी में प्रोफेसर दंपती के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर में घुसकर कैश और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।
प्रोफेसर दंपती के घर चोरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भिवानी शहर के पॉश इलाके सेक्टर-13 में एक प्रोफेसर दंपती के मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने परिवार के सदस्यों को बेडरूम में बंद कर पूरे घर को खंगाल डाला। चोर घर के अंदर से करीब चार लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंची, जिसने चोरों का सुराग लगाने के लिए तथ्य जुटाए। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। शहर में पिछले कुछ दिनों से कच्छा चोर गिरोह सक्रिय है। पिछले सप्ताह भी कच्छा चोर गिरोह ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-13 निवासी ललिता गुप्ता व उनके पति संजीव गुप्ता ने बताया कि वे दोनों ही चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में बतौर प्राध्यापक कार्यरत हैं।
सुबह पांच बजे जब वे उठे तो बेडरूम का बाहर से दरवाजा बंद मिला। उन्हें कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। पड़ोसियों ने अंदर दाखिल होकर बेडरूम से उन्हें बाहर निकाला। उनकी रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। चोरों ने पूरे घर में सामान खंगाला। चोर अलमारी से चार लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद फ्रिज से खाने का सामान भी चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन