सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update No Relief in Sight from Scorching Heatwave Mercury Crosses 46.4°C in Faridabad

Haryana Weather Update: लू के कहर से राहत के आसार नहीं, फरीदाबाद में 46.4 तो रोहतक में पारा 46.9 के पार

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 21 May 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

अंबाला में सामान्य से 6.9 डिग्री ज्यादा 45.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। रोहतक का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री , करनाल में सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी राहत के आसार नहीं हैं।

Haryana Weather Update No Relief in Sight from Scorching Heatwave Mercury Crosses 46.4°C in Faridabad
7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में भीषण गर्मी व लू का कहर जारी है। बुधवार को भी रोहतक पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रोहतक में लगातार दूसरे दिन 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 46.4, अंबाला में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हिसार में इस मौसम का सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पूरे प्रदेश के लिए 26 मई तक का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। अगले एक सप्ताह तक राहत के आसार नहीं हैं।

Trending Videos


मई महीने के तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी ने बेहाल कर दिया है। दिन में भीषण गर्मी के बाद अब रात भी सुकून वाली नहीं रही। फरीदाबाद व चरखी दादरी जिले में रात का तापमान 31 डिग्री के पार हो गया। दिन के तापमान में रोहतक ने रिकॉर्ड बनाया तो रात के तापमान में चरखी- दादरी ने 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में सामान्य से 6.9 डिग्री ज्यादा 45.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। रोहतक का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री , करनाल में सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी राहत के आसार नहीं हैं। 22 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिखेगा। 29 मई को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से कुछ स्थानाें पर बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed