{"_id":"6a0e0be84dedcd23dc005e26","slug":"if-the-demands-are-not-met-by-may-24-the-hisar-depot-gate-will-be-closed-on-may-25-hisar-news-c-21-hsr1020-873890-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 24 मई तक मांगें नहीं मानीं तो 25 को बंद होगा हिसार डिपो का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 24 मई तक मांगें नहीं मानीं तो 25 को बंद होगा हिसार डिपो का गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज डिपो प्रबंधन की नीतियों के विरोध में कर्मचारियों का धरना बुधवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान साझा संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई गई। समिति ने चेतावनी दी कि यदि 24 मई तक कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 25 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हिसार डिपो का मुख्य गेट बंद किया जाएगा।
समिति की ओर से संदीप जैनावास ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार प्रबंधन से बातचीत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। धरने की अध्यक्षता करते हुए अमित जुगलान ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। अब कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को पूरे प्रदेश में व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरने को समर्थन देने के लिए तोशाम सब डिपो के कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। धरने में अनूप श्योकंद, दयानंद सरसाना, अरुण शर्मा, हनुमान जांगड़ा, बजरंग लाखा, सत्यवान सिवाच, कर्मबीर मसूदपुर, राजपाल डाटा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- मैंने 10 और 15 दिनों का भुगतान निर्धारित समय सीमा में कर दिया है। इससे अधिक दिनों के भुगतान की मंजूरी मुख्यालय से मिलती है, जिसमें समय लगता है। कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। कर्मचारियों को आंदोलन छोड़कर विभाग की बेहतरी के लिए प्रयास करना चाहिए।
- राहुल मित्तल, जीएम, रोडवेज डिपो, हिसार।
समिति की ओर से संदीप जैनावास ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार प्रबंधन से बातचीत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। धरने की अध्यक्षता करते हुए अमित जुगलान ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। अब कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को पूरे प्रदेश में व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरने को समर्थन देने के लिए तोशाम सब डिपो के कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। धरने में अनूप श्योकंद, दयानंद सरसाना, अरुण शर्मा, हनुमान जांगड़ा, बजरंग लाखा, सत्यवान सिवाच, कर्मबीर मसूदपुर, राजपाल डाटा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos
- राहुल मित्तल, जीएम, रोडवेज डिपो, हिसार।