सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   33 KV power plant inaugurated in Mirzapur, eight villages to benefit

Hisar News: मिर्जापुर में 33 केवी बिजली घर का शुभारंभ, आठ गांवों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
33 KV power plant inaugurated in Mirzapur, eight villages to benefit
हिसार के गांव मिर्जापुर में 33 केवी बिजली घर का शुभारंभ करते अ​भियंता।
विज्ञापन
घिराय। हिसार जिले के मिर्जापुर गांव में 33 केवी बिजली घर बनाया गया है। करीब दो एकड़ क्षेत्र में बने इस बिजलीघर से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निगम के अधिकारियों ने बुधवार को इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी गांव की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से गांवों को नए बिजली घर से जोड़ा जाएगा।
Trending Videos


अगले 10 दिनों में मिर्जापुर, खरकड़ी, घिराय, नियाणा, खोखा, रायपुर, शिकारपुर और रायपुर ढाणी आदि गांवों की बिजली सप्लाई नए 33 केवी बिजली घर से जोड़ने की योजना है। इससे क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उपमंडल अधिकारी संदीप शर्मा, निर्माण उपमंडल अधिकारी विजय, फोरमैन देवेंद्र शर्मा, पाना महाराणा, मिर्जापुर के सरपंच संजय सोनी, नियाणा के रवींद्र राणा और माप एवं संरक्षण उपमंडल अधिकारी हितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed