सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Medical stores across the district remained closed in protest against the sale of medicines online.

Hisar News: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में जिलेभर में बंद रहे मेडिकल स्टोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Medical stores across the district remained closed in protest against the sale of medicines online.
नागोरी गेट स्थित हड़ताल के चलते बंद पड़े मेडिकल स्टोर। 
विज्ञापन
हिसार। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बुधवार को जिलेभर में मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में शहर और जिले के दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखीं। अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर खुले रहने से मरीजों को राहत मिली। इन मेडिकल स्टोर संचालकों ने काले बिल्ले लगाकर ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध दर्ज कराया।

बुधवार सुबह मेडिकल स्टोर संचालक नागोरी गेट पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हिसार केमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान सतीश आहुजा ने बताया कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों की ओर से दवाओं पर भारी छूट और नकली दवाओं के बढ़ते खतरे के विरोध में यह हड़ताल की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 1500 मेडिकल स्टोर हैं जो हड़ताल के समर्थन में बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश आहुजा ने कहा कि दवाइयां सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं और इनके लिए निर्धारित नियमों का पालन जरूरी है। मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस लेना पड़ता है दवाओं के रखरखाव के लिए एसी और सीसीटीवी कैमरे लगाने होते हैं ताकि यह रिकॉर्ड रहे कि किस व्यक्ति को कौन सी दवा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री में यह सुनिश्चित नहीं हो पाता कि दवा किसे और किन परिस्थितियों में दी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि कई दवाओं को विशेष तापमान में रखना जरूरी होता है लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी निगरानी नहीं हो पाती। इसके अलावा डॉक्टर की पर्ची असली है या एआई से तैयार की गई है। इसकी भी कोई जांच नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन कंपनियों के लिए नियमों का पालन प्रभावी तरीके से नहीं कराया जा रहा जिससे दवा विक्रेताओं के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है।
ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर तुरंत लगे रोक
जिला प्रधान सतीश आहुजा ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर सरकार को तुरंत रोक लगानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट में केमिस्ट पक्ष को राहत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि दवा कारोबार में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, इसलिए ऑनलाइन दवा बिक्री के लिए सख्त नियम लागू किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed