{"_id":"69f892fd9a3cb51d8205f840","slug":"uproar-in-jhajjar-municipal-council-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर नगर परिषद में हंगामा: कर्मचारियों ने नगर आयुक्त पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, जमकर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर नगर परिषद में हंगामा: कर्मचारियों ने नगर आयुक्त पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, जमकर हुआ बवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 04 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्मचारियों का आरोप है कि नगर आयुक्त अविनाश सिवाच ने गर्मी के मौसम में महिला कर्मियों को कार्यालय के अंदर खाना खाते हुए देखा और उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया।
झज्जर नगर परिषद में हंगामा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों और प्रशासन के बीच तीखा विवाद हो गया। कर्मचारियों ने जिला नगर आयुक्त अविनाश सिवाच पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए गेट पर धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को कार्यालय में घुसने से रोक दिया।
Trending Videos
विवाद की वजह
कर्मचारियों का आरोप है कि नगर आयुक्त अविनाश सिवाच ने गर्मी के मौसम में महिला कर्मियों को कार्यालय के अंदर खाना खाते हुए देखा और उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया। साथ ही कर्मचारियों के आरोप के अनुसार आयुक्त ने पंखे भी बंद करवा दिए, जिससे गर्मी में कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। इस घटना से नाराज कर्मचारी एकजुट हो गए और उन्होंने तुरंत नगर परिषद गेट पर धरना शुरू कर दिया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते हंगामे के बीच जब नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। विरोध इतना तेज हो गया कि उन्हें वापस लौटना पड़ा। स्थिति संभालने के लिए शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी का व्यवहार बार-बार अशोभनीय रहा है और वे इस मुद्दे पर अब और सख्त रुख अपनाएंगे।