{"_id":"6a29e2ed34534087e0036074","slug":"146-lakh-withdrawn-from-villagers-account-by-changing-atm-card-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157581-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर ग्रामीण के खाते से से 1.46 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर ग्रामीण के खाते से से 1.46 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रादौर। शहर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर एक ग्रामीण को झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया गया। इसके बाद अज्ञात ठग ने उनके खाते से 1 लाख 46 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिली खुर्द निवासी रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह शहर के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर नकदी निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उससे बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि उसने चालाकी से उसका एटीएम पिन देख लिया और बातों में उलझाकर उसका कार्ड बदल दिया। कुछ समय बाद जब रघुबीर सिंह को खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिली तो उन्होंने बैंक से संपर्क किया। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से 1 लाख 46 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एटीएम के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। संवाद