{"_id":"6a29e3ae8c861c136204d5d4","slug":"a-marathon-will-be-held-on-the-15th-to-raise-awareness-about-yoga-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157546-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: योग के प्रति जागरूकता के लिए 15 को होगी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: योग के प्रति जागरूकता के लिए 15 को होगी मैराथन
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
योग जनजागरण यात्रा के दौरान उपस्थित ग्रामीण। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगाधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गए। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रजनीश ने बताया कि 15 जून को नेहरू पार्क से जिलास्तरीय योग मैराथन निकाली जाएगी। मैराथन खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग की ओर से निकाली जा रही है। मैराथन मॉडल टाउन के नेहरू पार्क से शुरू होगी। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। योग के प्रति आयुष विभाग का तीन दिवसीय जनजागरण अभियान का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान जिले के सभी खंडों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए गए।
इस दौरान युवाओं व योग साधकों ने गांव, कस्बों में यात्रा निकालकर लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसमें सभी आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने लोगों को योगाभ्यास करवाए और उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लोगों ने नियमित रूप से योग करने का प्रण लिया। इस दौरान हार्ट फुलनेस संस्था व भारतीय योग संस्थान के जिला योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी की ओर से सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास भी करवाया जाएगा। योग मैराथन में जिले के सैकड़ों युवा, योग साधक, खिलाड़ी, कर्मचारी व अधिकारी भाग लेंगे। मैराथन का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देना है। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने लोगों से मैराथन में शामिल होने की अपील की है। संवाद
-- -- -- -- -