सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   18 lakh rupees swindled under the pretext of a job in Albania

Yamuna Nagar News: अल्बानिया में नौकरी का झांसा देकर 18 लाख ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
18 lakh rupees swindled under the pretext of a job in Albania
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर चार युवकों से 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि आरोपियों ने अल्बानिया में कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूल ली और बाद में फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। मामले में सदर जगाधरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महलावाली निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा राहुल अपने दोस्तों पुष्पिंदर, गगनदीप और रवि के साथ वर्क परमिट पर विदेश जाना चाहता था। इंटरनेट के माध्यम से उनकी मुलाकात दिल्ली के नेहरू प्लेस और लाडो सराय में कार्यालय चलाने वाले रणबीर उर्फ अभिषेक सोनी और अंजलि माहेश्वरी से हुई।
दोनों ने दावा किया कि उनके अल्बानिया की बड़ी कंपनियों से संपर्क हैं और वे सभी युवकों को वहां नौकरी दिलवा देंगे। आरोपियों ने प्रति युवक साढ़े चार लाख रुपये खर्च बताया, जिसके बाद चारों युवकों की ओर से अलग-अलग किस्तों में कुल 18 लाख रुपये उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने वाट्सएप पर अल्बानिया का वीजा भेजा और कहा कि पहले दो दिन दुबई रुकना होगा, जहां से आगे की फ्लाइट कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और रवि को दुबई भेज दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद एजेंटों के मोबाइल फोन बंद हो गए। शक होने पर दस्तावेजों की जांच कराई गई तो वीजा और वापसी के टिकट फर्जी निकले। इसके बाद दोनों युवकों ने परिजनों से संपर्क किया और अपने खर्च पर भारत लौटे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed