सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three lakhs swindled under the pretext of a job in Russia

Yamuna Nagar News: रूस में नौकरी का सपना दिखाकर तीन लाख ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs swindled under the pretext of a job in Russia
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। रूस में बेहतर रोजगार दिलाने का झांसा देकर एक युवक के पिता से तीन लाख रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने के बाद सदर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
खेड़ा फार्म निवासी लालचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। इसी दौरान उनकी पहचान नगला जगीर निवासी जयकिशन से हुई। आरोपी ने रूस में फूड पैकिंग कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाते हुए तीन लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज ले लिए। उन्होंने उसकी बातों पर विश्वास कर रकम दे दी। इसके बाद युवक को रूस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार रूस पहुंचने पर युवक को कोई नौकरी नहीं मिली। परिवार ने जब आरोपी से संपर्क किया तो वह लगातार बहाने बनाता रहा। बाद में युवक को भारत वापस बुलाने के लिए भी अतिरिक्त रकम की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने युवक को विदेश में फंसाने की धमकी दी। मजबूरी में परिवार को उसके खर्च के लिए लगातार रुपये भेजने पड़े। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed