{"_id":"6a344e43c980df89ba0caa90","slug":"the-clouds-didnt-rain-the-humidity-was-oppressive-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158043-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बादल नहीं बरसे, उमस ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बादल नहीं बरसे, उमस ने सताया
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सुबह के समय छाए बादल और दशहरा ग्राउंड रोड से गुजरते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में शुक्रवार को सुबह घने काले बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। बाद में आसमान साफ होते ही धूप निकल आई और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने रविवार तक तापमान सामान्य रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने वीरवार को बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। परंतु पूरा दिन बारिश नहीं हुई। तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस दौरान दिनभर 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। परंतु तेज धूप और नमी के कारण उमस में बढ़ोतरी हुई और लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। सुबह घने बादलों के कारण मौसम में खुनकी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, आसमान साफ होने लगा और धूप तेज हो गई।
विज्ञापन
दोपहर को कुछ देर के लिए फिर बादल छाए, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बादलों के हटते ही उमस का असर फिर बढ़ गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली के प्रभाव से क्षेत्र में बादल छा रहे हैं। इसके चलते आगामी दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद बारिश पर टिकी हुई है। डॉ. सिंह के अनुसार अगले सप्ताह बारिश होने से गर्मी के तेवर नरम पड़ेंगे और लोगों को काफी राहत मिलेगी।