सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   21 illegal water connections disconnected in Saravi village

Yamuna Nagar News: सरावीं गांव में काटे पानी के 21 अवैध कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
21 illegal water connections disconnected in Saravi village
सरावीं गांव में पानी के अवैध कनेक्शन काटते कर्मचारी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

साढौरा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को गांव सरावीं में कार्रवाई करते हुए 21 अवैध कनेक्शन काट दिए।
विभाग की टीम ने बाड़ों, सब्जियों, हरे चारे और पेड़ों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पेयजल कनेक्शनों को बंद किया। एसडीओ जफर इकबाल ने बताया कि अवैध कनेक्शनों और पानी की बर्बादी के कारण कई गांवों में पेयजल संकट की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से विशेष टीम गठित कर गांव-गांव सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को सरावीं गांव में प्रत्येक घर जाकर पानी के नलों की जांच की गई। जहां पेयजल व्यर्थ बहता मिला, वहां लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। भविष्य में पानी की बर्बादी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed