सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Street vendor

Yamuna Nagar News: तीसरे दिन रेहडि़यां वेंडिंग जोन से सड़क पर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Street vendor
जगाधरी के गणेश नगर में बना वें​डिंग जोन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। रेहड़ी संचालकों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम की ओर से करीब सवा करोड़ रुपये खर्च कर तीन स्थानों बनाए गए वेंडिंग जोन वीरान पड़े हैं। वहीं शक्तिनगर वेडिंग जोन में शिफ्ट की गई तीन रेहड़ियां तीसरे दिन ही फिर सड़क पर आ गईं।
वर्षों पहले तैयार किए गए इन वेंडिंग जोन में फल या सब्जी विक्रेता को स्थायी रूप से शिफ्ट नहीं किया जा सका है। नगर निगम ने सेक्टर-17 के समीप गणेश नगर में करीब 80 लाख रुपये की लागत से मनोहर स्ट्रीट वेंडिंग जोन तैयार किया था। यहां लगभग 350 रेहड़ियां खड़ी करने की क्षमता बताई गई। इसी प्रकार शक्तिनगर क्षेत्र में वेयर हाउस गोदाम के पास फूड कोर्ट के रूप में विकसित वेंडिंग जोन भी वीरान पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्रकाश चौक से 44 रेहड़ी संचालकों को ड्रा से बूथ अलॉट किए थे, इनमें से ज्यादातर रेहड़ी दोबारा वापस सड़कों पर लौट चुकी हैं। सिटी थाना के सामने बने वेंडिंग जोन में भी निर्धारित क्षमता के मुकाबले केवल 30 से 35 रेहड़ियां ही लग रही हैं, जिनमें अधिकांश नॉनवेज विक्रेताओं की हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार गणेश नगर में 196, प्रकाश चौक पर 44 और शक्तिनगर में 96 बूथ स्ट्रीट वेंडर्स के लिए तैयार किए गए थे। कुल 336 रेहड़ियों के लिए स्थान उपलब्ध कराया गया। यहां पानी के नल तक गायब हैं। बिजली के तार टूटे हैं। फाइबर की छतें क्षतिग्रस्तहैं। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। वहीं रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, पुराना रादौर रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर रेहड़ियां और अतिक्रमण अभी भी है। मीराबाई और खेड़ा बाजार में भी फुटपाथ केसामान रखा जा रहा है। सर्वे में नगर निगम क्षेत्र में 15,613 स्ट्रीट वेंडरों की पहचान की थी।
विज्ञापन

रेहड़ी संचालकों को बिक्री कम होने का डर
रेहड़ी वालों से बात करने पर पला चला कि सड़क के किनारे रेहड़ी लगाने से फल, सब्जी बेचने से बिक्री ज्यादा होती है। अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि यदि वह वेंडिंग जोन में चले गए तो उनकी बिक्री पर असर पड़ेगा। वेंडिंग जोन में जिसकी रेहड़ी सबसे आखिर में लगेगी तो कोई ग्राहक पैदल चलकर 400 से 500 मीटर दूर क्यों जाएगा?
रेहड़ियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ नए वेंडरों की भी पहचान की गई है। जिनका पंजीकरण किया जा रहा है। जल्द ही सभी को वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। -सुमन बहमनी, मेयर यमुनागर-जगाधरी नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed