सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   40,000 people conveyed the message of a healthy life

Yamuna Nagar News: 40 हजार लोगों ने दिया स्वथ्य जीवन का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
40,000 people conveyed the message of a healthy life
सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर/जगाधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी खंडों, कस्बों, गांवों व संस्थानों में कार्यक्रम करवाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड कैडेट्स, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व लोगों ने योगाभ्यास किया। जिलेभर में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वथ्य जीवन का संदेश दिया।
जिलास्तरीय कार्यक्रम जगाधरी अनाज मंडी में हुआ। इसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्यातिथि रहीं व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने योग में प्रस्तुतियां देने व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर नव्य, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दीपक व पतंजलि योग साधकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम में 2,000 से अधिक महिला, पुरुष, युवा, किशोर व बच्चों ने योगाभ्यास किया। इसमें आयुष विभाग के जिला योगाचार्य डॉ. शिवकुमार सैनी व पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जय कुमार व अन्य प्रशिक्षकों ने साधकों को खड़े होकर, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान मुकुंद पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने योग पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया था। आज 177 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा व संस्कृति की देन है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से प्राचीन संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।इस दौरान एसपी कमलदीप गोयल, एडीसी नवीन आहूजा, जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ, सिविल सर्जन डॉ. दिव्य मंगला, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, जिला खेल अधिकारी डॉ. शिल्पा गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी डॉ. रजनीश सहित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एडीआर सेंटर में मनाया योग दिवस
जगाधरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से एडीआर सेंटर में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अग्रवाल व डॉ. रजनी कौशल ने योग का हमारे जीवन में महत्व व स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका के बारे में बताया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अग्रवाल ने बताया कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है। उन्होंने कहा कि संसार के सभी सुखों को तभी महसूस किया जा सकता है, जब इंसान स्वस्थ हो। निरोगी काया का पहला सुख योग माना गया है।आयुष विभाग की ओर से प्रशिक्षक निशा कांबोज व पूजा ने योगाभ्यास कराया। संवाद
जेल में बंदियों व कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
जगाधरी। जिला जेल में रविवार को आयुष विभाग व आर्ट ऑफ लिविंग यमुनानगर की ओर से योग दिवस मनाया गया। जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार, जिला जेल सहायक अधीक्षक दर्शन लाल, उपाधीक्षक जेल विवेक सांगवान, जिला जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम नय्यर, डॉ. मोहम्मद बिलाल, जिला आयुष विभाग से योग सहायक अजय राणा, सोनिया चहल, आर्ट ऑफ लिविंग से बिंदु व कर्मचारियों सहित लगभग 800 बंदियों ने शिविर में योग किया। जिला जेल अधीक्षक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़कर संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है। संवाद
विद्यार्थियों संग शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

यमुनानगर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला में योग दिवस मनाया गया। योग विज्ञान में पीएचडी एवं विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने शारीरिक जीवन शक्ति, शारीरिक मुद्रा में सुधार और मानसिक स्पष्टता के लिए प्रत्येक आसन के वैज्ञानिक महत्व व स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया। प्राचार्य संजीव सहगल ने कहा कि तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की आवश्यकता है। संवाद
विद्यार्थियों ने किया योगासनों का प्रदर्शन
जगाधरी। सेंट थॉमस स्कूल में योग दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों व अध्यापकों योगाभ्यास किया। खेल विभाग एवं योग अध्यापिका रेखा रावत की देखरेख में प्रतिभागियों को प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य रोज की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जीवन में योग के महत्व को समझाना और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करना चाहिए। संवाद
विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व
जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। खेल शिक्षक राहुल ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन सीखाएं व उनका महत्व बताया। प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। अतः अपने शरीर को रोगमुक्त रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है जिसके लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है। पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण, शारीरिक कसरत, खेल-कूद एवं योग ये सभी हमारी दिनचर्या का हिस्सा होने चाहिए तभी हमारा शरीर स्वस्थ रह सकता है और हम अपने जीवन का आनंद ले सकते हैं। संवाद
योग दिवस पर दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बे की अनाज मंडी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में साढौरा विधायक रेणु बाला मुख्यातिथि रहीं। इस दौरान मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों ने भी योग किया। मुख्यातिथि ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई।
योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग के महत्व व इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। वहीं, लोहगढ़ भगवानपुर में योग दिवस का खंड स्तरीय कार्यक्रम करवाया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा पूरे विश्व में स्वास्थ्य, शांति एवं मानव कल्याण का संदेश पहुंचा रही है। भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन शैली में योग मानसिक शांति, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वे योग केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम में डीएसपी रमेश कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार, मार्केट कमेटी व्यासपुर चेयरमैन विपिन सिंगला, ग्राम पंचायत व्यासपुर सरपंच कीर्ति रानी, सरपंच प्रतिनिधि पंकज खुराना, एसएमओ डॉ. शमा परवीन, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल, सीडीपीओ किरण बाला, ग्राम सचिव विजयंत, पूर्व चेयरमैन अयूब, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि भूषण गुर्जर व अन्य उपस्थित रहे।
योग भारत की अमूल्य धरोहर : अरोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम कराया गया। मुख्यातिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी है।
विधायक अरोड़ा ने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, चिंता और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग हमें मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र और जीवन अनुशासित बनता है। प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासन हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान विधायक अरोड़ा, एसडीएम नरेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी चेयरमैन रूपेंद्र सिंह मल्ली, तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, एसएमओ डॉ. विजय परमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, बीडीपीओ रादौर सिमरन भटनागर, मार्केट कमेटी अध्यक्ष रजनीश मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

सेंट थॉमस स्कूल में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed