{"_id":"6a38452d5c49c7abbe03d5b7","slug":"neet-jammers-and-metal-detectors-installed-capf-personnel-remained-on-alert-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158226-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : जैमर और मेटल डिटेक्टर लगे, सीएपीएफ के जवान रहे मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : जैमर और मेटल डिटेक्टर लगे, सीएपीएफ के जवान रहे मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
एसएनवी राजकीय विद्यालय के केंद्र पर अभ्यर्थियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी। डीआईपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को जिले के छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। इस बार पिछली बार से ज्यादा सख्ती रही। केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटो व वीडियोग्राफी पर रोक रही। इस बार जैमर, मेटल डिटेक्टर और पुलिस के साथ सीएपीएफ भी लगाई थी।
प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षार्थियों को पूरी बाजू की शर्ट पहनकर आने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा प्रवेश पर परीक्षार्थियों के हाथ से कड़े, चूड़िया, ब्रेसलेट, धागे तमाम तरह की चीजें उतरवा दी गई। इसके अलावा परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन, रुमाल, पानी की बोतल और यहां तक कि चश्मे का कवर ले जाने की भी इजाजत नहीं मिली।
मेटल डिटेक्टर से गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों प्रवेश मिला। इसके अलावा, तकनीकी सेंधमारी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे, ताकि मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न हो सके। इस दौरान प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के विशेष रूप से सीएपीएफ तैनात की गई।
विज्ञापन
इस दौरान सभी केंद्रों पर कुल उपस्थिति कुल 87.69 प्रतिशत रही, जो पिछली बार की तुलना में करीब दस प्रतिशत कम है। इस बार कुल 1763 में से 1546 ने परीक्षा दी और 217 अनुपस्थित रहे। वहीं, किसी केंद्र पर प्रकार उपद्रव व नकल संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा केंद्रों का एडीसी, एसडीएम सहित अन्य आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली परीक्षा का प्रवेश दोपहर डेढ़ बजे तक सुनिश्चित किया गया।
फोटो व वीडियोग्राफी की रही मनाही
इस बार प्रशासन ने केंद्र के 500 मीटर के दायरे में फोटो व वीडियोग्राफी करने पर भी पाबंदी लगाई हुई थी। सुबह प्रवेश चेकिंग के दौरान जब पत्रकारों ने फोटो करने चाहे तो उन्हें मनाकर दिया गया। एसडीएम विश्वनाथ और थाना शहर यमुनानगर प्रभारी नरेंद्र राणा ने कहा कि इस बार 500 मीटर के दायरे में फोटो करने की अनुमति नहीं है। इस दौरान हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
परीक्षा जगाधरी के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडा चौक में 216 में से 183 ने परीक्षा दी और 33 अनुपस्थित रहे। श्रीनगर कॉलोनी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 240 में से 21 अनुपस्थित रहे और 219 ने परीक्षा दी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया में 360 में से 316 ने परीक्षा दी और 44 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में 347 में से 305 ने परीक्षा दी और 42 अनुपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी केंद्र पर 240 में से 219 पहुंचे और 21 अनुपस्थित रहे। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में 360 में से 312 ने परीक्षा दी।
पिछली बार से कठिन था पेपर
रादौर के ध्रुव ने बताया कि राघव मेहता ने बताया कि प्रश्नपत्र वैसे तो आसान ही था, लेकिन पिछली बार की तुलना में थोड़ा मुश्किल और लंबा था। इसमें सबसे ज्यादा फिजिक्स ने परेशान किया, जबकि पिछली बार बॉयोलॉजी के सभी प्रश्न लंबे थे। इस बार फिजिक्स के प्रश्न लंबे थे, जिनके उत्तर देने में काफी समय लगा। बावजूद इसके परंतु आसान प्रश्नपत्र से परीक्षा अच्छी हुई है।
फिजिक्स रही मुश्किल
गांव मंडौली के साहिल राणा ने बताया कि उनकी परीक्षा काफी अच्छी हुई है। इस दौरान फिजिक्स अन्यों की अपेक्षा मुश्किल रही। केस स्टडी के प्रश्न ज्यादा पूछे गए थे, बाकी प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। पिछली बार की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र मुश्किल बनाया गया था। परंतु ओवरऑल प्रश्न सभी पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, 11वीं के पाठ्यक्रम से भी प्रश्न आए थे।
पहले लगा था डर
गांव घोड़ो पिपली निवासी सचिन ने बताया कि परीक्षा काफी अच्छी रही। पहले इसे लेकर डर था। लग रहा था कि दोबारा परीक्षा हो रही है, तो प्रश्न पत्र काफी मुश्किल होगा। परंतु ऐसा नहीं था, प्रश्नपत्र देखकर राहत मिली। हालांकि प्रश्न लंबे थे, जिन्हें लिखने में अतिरिक्त समय लगा। इसके अलावा सभी प्रश्न सरल थे। परीक्षा अच्छी होने से विद्यार्थियों में काफी राहत है।
शानदार रही परीक्षा
जगाधरी सेक्टर-17 निवासी जोरावर पंजेटा ने बताया कि पहले काफी डर था। पिछली बार की तुलना में इस बार उनकी परीक्षा बेहद शानदार रही है। पहली बार परीक्षा देकर इसका अभ्यास हो ही गया था। फिजिकस में प्रश्न स्टेटमेंट आधारित थे। ऐसे में इन पर विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देना पड़ा। इसके अलावा परीक्षा शानदार रही और अच्छा पेपर होने से काफी खुश हैं।
परीक्षा के बाद बनी जाम की स्थिति
परीक्षा खत्म होने के बाद तमाम केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बन गई। विद्यार्थियों को लेने माता-पिता व अन्य परिजन पहले से पहुंचे हुए थे। शाम साढ़े चार बजे के बाद परिजन केंद्र के पास पहुंच गए। पांच बजे परीक्षा समाप्त हुई। इसके बाद परीक्षार्थी बाहर आए। इस दौरान शहर के मॉडल टाउन, जगाधरी के स्कूल रोड, बूड़िया रोड पर ज्यादा जाम देखने को मिला। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।