सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cooler donated to Goga Madi Gorakshak Dham

Yamuna Nagar News: गोगा माड़ी गोरक्षक धाम को दिया कूलर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cooler donated to Goga Madi Gorakshak Dham
गोगा माड़ी में कूलर भेंट करते सभा के पदा​धिकारी। संगठन - फोटो : bandipora news
विज्ञापन
यमुनानगर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पिछड़ी जाति समाज सुधार सभा ने रविवार को जम्मू कॉलोनी-बी स्थित गोगा माड़ी गोरक्षक धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कूलर भेंट किया। सभा के प्रधान अमनदीप कुमार और उप प्रधान कमल देव सैनी ने कहा कि गोगा मेड़ी धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। गर्मी के मौसम में उन्हें राहत प्रदान करने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभा की ओर से एयर कूलर भेंट किया गया है। इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सैनी, सचिव जयकुमार, संयुक्त सचिव मोहित चौहान, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा देवी, धीरज धीमान, प्रदीप कम्बोज, तरसेम चंद और राकेश गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed