सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A chilly sensation in the mornings and evenings following the rain

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद सुबह और शाम ठंड का अहसास

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A chilly sensation in the mornings and evenings following the rain
रेलवे रोड पर दोपहर में धूप से बचने के लिए चुन्नी से सिर ढककर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। बारिश के बाद जिले का मौसम सुहावना बना हुआ है। इस दौरान दिन में गर्मी नहीं है और सुबह व शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि पिछले सप्ताह की अपेक्षा तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, लेकिन यह सामान्य है और न्यूनतम तापमान अभी भी 16 डिग्री सेल्सियस पर है। इससे सुबह व शाम को ठंड हो रही है। सोमवार को भी मौसम खुशनुमा रहा।
दिनभर बादलवाई के साथ हवा चलती रही। विशेषज्ञों के अनुसार अनुसार पूरे सप्ताह मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मार्च के अंतिम सप्ताह की शुरुआत भी सोमवार को सुबह ठंड के साथ हुई। हालांकि सुबह समय पर धूप निकली, लेकिन धूप हल्की रही और हवा इसका असर नहीं होने दिया। इस दौरान दिनभर सूरज और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। कभी धूप तो कभी छांव के बीच दिनभर चली हवा ने मौसम सुहावना बनाए रखा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। यह 14.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। न्यूनतम तापमान कम होने और हवा चलने से सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास रहा। शाम को मौसम ऐसा है कि लोगों को हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, मौसम सुहाना होने से बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। लोग मौसम का खूब लुत्फ उठा रहे हैं और देर शाम तक बाजार गुलजार दिखाई दे रहे हैं।
विशेषज्ञों ने पूरा सप्ताह मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर तापमान सामान्य बना रहेगा। अधिकतम तापमान 29 से 30 और न्यूनतम 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस दौरान 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
वहीं वीरवार से रविवार तक बादल छाने का पूर्वानुमान है। वीरवार को बारिश की परिस्थितियां बन रही है। बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed