सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Both Sides Face Off Over Taking Youths Hostage

Yamuna Nagar News: युवकों को बंधक बनाने में दोनों पक्ष हुए आमने-सामने

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Both Sides Face Off Over Taking Youths Hostage
डीएसपी रजत गुलिया को मामले की जानकारी देते कोहलीवाला के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिले के बेलगढ़ क्षेत्र में स्टोन क्रशर प्लांट पर दो युवकों को बंधक बनाकर पीटने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर भीम आर्मी के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला सचिवालय के सामने जगाधरी अनाज मंडी गेट के मुख्य गेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्टोन क्रशर कारोबारियों ने भी अपना मोर्चा खोलते हुए मामले को नया मोड़ दे दिया है। इससे स्थिति दो पक्षों के आमने-सामने आने जैसी बन गई है।
वहीं सोमवार को कोहलीवाला गांव के ग्रामीण सहित कारोबारी जिला सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिला सचिवालय परिसर में धरना देकर बैठ गए। उनका कहना था वे यहां से तभी उठेंगे जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी रजत गुलिया मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्यालय के बाहर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस थाना प्रतापनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 23/2026 के तहत कुछ लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि यह मुकदमा तथ्यों के विपरीत और झूठी शिकायत के आधार पर दर्ज कराया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संजय कुमार और उसके सहयोगी खुद को पत्रकार बताकर क्षेत्र में लोगों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करते हैं।
ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि 1 मार्च 2026 को स्क्रीन प्लांट पर हुई घटना के दौरान अरुण कुमार से ब्लैकमेल कर पैसे मांगने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मारपीट हुई, जिसमें अरुण कुमार को चोटें आईं। इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपे जाने की बात कही गई है। इसके अलावा जिस व्यक्ति को मामले में आरोपी बनाया गया है, वह घटना के समय मौके पर मौजूद ही नहीं था और उसने खुद पुलिस को सूचना दी थी। ऐसे में उसकी भूमिका संदिग्ध नहीं बनती। वहीं जगाधरी अनाज मंडी गेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे भरत बेनिवाल ने बताया कि एक मार्च को वह अपने साथी संजय के साथ बेलगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे थे।
इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और संजय पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों को करीब डेढ़ घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया।
दोनों पक्षों की आ चुकी शिकायत : डीएसपी

प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेने के बाद डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि इस मामले में किसी के भी साथ अन्याय नहीं होगा। दोनों पक्षों की शिकायतें सामने आई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन पत्रकारों को फर्जी बताया जा रहा है, उनकी जांच डीआईपीआरओ के माध्यम से करवाई जाएगी।

डीएसपी रजत गुलिया को मामले की जानकारी देते कोहलीवाला के लोग। संवाद

डीएसपी रजत गुलिया को मामले की जानकारी देते कोहलीवाला के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed