सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fire broke out in an advocate's chamber due to an AC explosion, a policeman sustained burn injuries

Yamuna Nagar News: एसी में धमाके से अधिवक्ता के चैंबर में लगी आग, एक पुलिसकर्मी झुलसा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in an advocate's chamber due to an AC explosion, a policeman sustained burn injuries
एसी में ब्लास्ट होने के बाद सामान को निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिला न्यायालय जगाधरी परिसर में बने अधिवक्ताओं के ब्लॉक में एक चैंबर में में लगे एसी में शुक्रवार दोपहर धमाका हो गया। एसी में अचानक हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आग से चेंबर में रखा जरूरी सामान और मुकदमों से संबंधित फाइलें जल गईं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं आग बुझाने में एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से झुलस गया।
ब्लॉक-ए की तीसरी मंजिल पर स्थित चेंबर नंबर-324 में एडवोकेट मानिक लूथरा अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान एसी से अचानक अजीब आवाजें आने लगीं। कुछ ही देर में एसी से स्पार्किंग शुरू हो गई और धुआं उठने लगा। स्थिति भांपते हुए लूथरा तुरंत चैंबर से बाहर निकल आए और अन्य वकीलों को सूचना दी। देखते ही देखते चैंबर के भीतर आग भड़क उठी। इसी बीच एसी में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। चैंबर से उठती लपटें और घना धुआं बाहर तक दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए छत पर रखी पानी की टंकी से पाइप के जरिए पानी चैंबर तक पहुंचाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों और वकीलों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान कांस्टेबल साहेब सिंह का हाथ झुलस गया। एडवोकेट मानिक लूथरा ने बताया कि हादसे में उनके चैंबर का काफी नुकसान हुआ है।
आग की चपेट में आकर केसों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें, फर्नीचर, सीलिंग, पंखे, एलईडी, किताबें और इन्वर्टर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे एसआई महिंद्र पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में धमाका होना माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
दमकल गाड़ी पार्किंग में फंसी

चैंबर में आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई थी। दमकल की एक गाड़ी करीब सवा घंटा बाद मौके पर पहुंची। दमकल गाड़ी सेक्टर-17 से कोर्ट के पीछे वाले रास्ते की तरफ से आई थी। इस तरफ वाहनों की पार्किंग बेतरतीब थी। इससे दमकल की गाड़ी चैंबर तक पहुंच ही नहीं पाई। इससे आग फैलती चली गई। जब दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पा चुके थे।
बिल्डिंग मेंटेनेस कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी और आग बुझाने के यंत्रों की जांच भी की जाएगी। जल्द बिजली मैकेनिक को बुलाकर आग लगने के कारणों और उससे बचाव के तरीके भी अधिवक्ताओं के साथ साझा किए जाएंगे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। -विक्रांत सिंह चौहान, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन जगाधरी।

एसी में ब्लास्ट होने के बाद सामान को निकालते लोग। संवाद

एसी में ब्लास्ट होने के बाद सामान को निकालते लोग। संवाद

एसी में ब्लास्ट होने के बाद सामान को निकालते लोग। संवाद

एसी में ब्लास्ट होने के बाद सामान को निकालते लोग। संवाद

एसी में ब्लास्ट होने के बाद सामान को निकालते लोग। संवाद

एसी में ब्लास्ट होने के बाद सामान को निकालते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed