{"_id":"69c194cf2be8893efe065900","slug":"a-pledge-to-uphold-the-ideals-of-the-martyrs-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-153284-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बलिदानियों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बलिदानियों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गांव टोपराकलां में शहीद मेजर सिंह को नमन करते ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिलेभर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
समाज हितकारी संगठन की ओर से भगत सिंह पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। संगठन के महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता और सचिव सुखबीर सिंह ने बताया कि संस्था वर्ष 1982 से लगातार शहीदी दिवस मना रही है।
कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा का स्वागत किया गया। संगठन के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने कहा कि शहीदों को केवल श्रद्धांजलि देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति के आदर्शों को जीवन में अपनाना जरूरी है।
वहीं विभिन्न संगठनों की ओर से शहीदी दिवस पर दशहरा ग्राउंड में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान महिपाल सौदे, सीटू की जिला संयोजक शरबती, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोत सिंह और अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान जरनैल सिंह ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में कर्मचारियों, मजदूरों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने देश-विदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए वैश्विक तनाव पर चिंता जताई। मुख्य वक्ता प्रो. राकेश शर्मा ने कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याएं गंभीर बनी हुई है, जिन पर ध्यान देना जरूरी है।
बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि
रादौर। भारतीय किसान सभा की ओर से गांव चमरोड़ी में सोमवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की देखरेख ग्राम कमेटी प्रधान वेदपाल ने की। सभा में किसान सभा के जिला सचिव महीपाल ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद की दमनकारी नीतियों का डटकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का उद्देश्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि शोषण रहित समाज की स्थापना था, जहां अमीर-गरीब, ऊंच-नीच और जात-पात का भेदभाव न हो। संवाद
ब्राह्मण धर्मशाला में मनाया शहीदों का बलिदान दिवस
रादौर। ब्राह्मण सभा की ओर से सोमवार को शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि भारत बलिदानियों का देश है। बलिदानी किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे देश के होते हैं। इस अवसर पर सुमित पंडित, अभिषेक पंडित, बिंदु पंडित, चेतन शर्मा, पवन शर्मा, आयुष शर्मा, संदीप सैनी, रवि बत्रा, राजू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
बलिदानी मेजर सिंह को दी श्रद्धांजलि
रादौर। भाजपा की ओर से सोमवार को गांव टोपरा कला में शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी के नेतृत्व में शहीद मेजर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हैप्पी खेड़ी ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उनके बलिदान के कारण ही देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हो सका है। इस दौरान चरण सिंह टोपरा, सुरेंद्र टोपरा, सुरेश पंजेटा और परवीन सैन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
रोहित पहलवान ने जीती 51 हजार की कुश्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। शहीदी दिवस पर श्री बालाजी अखाड़ा की ओर से 14वें वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की सबसे बड़ी 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती रोहित पहलवान (सोनीपत) और सिल्ला पहलवान (पंजाब) के बीच हुई, जिसमें रोहित पहलवान विजेता रहे।
दंगल में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और नेपाल से आए नामी पहलवानों ने भाग लेकर अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित किया। मुकाबले देर शाम तक चलते रहे और हर कुश्ती पर दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया। अखाड़ा संचालक टिंकू पहलवान ने बताया कि भारत केसरी रोहित पहलवान ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक चौधरी और मुसिम्बल के सरपंच हवा सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
Trending Videos