{"_id":"69cc1a5b798632cf1f05be87","slug":"state-highway-construction-sluggish-dust-clouds-cause-inconvenience-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153662-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्टेट हाईवे का निर्माण सुस्त, धूल के गुबार से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्टेट हाईवे का निर्माण सुस्त, धूल के गुबार से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
निर्माणधीन स्टेट हाइवे पर वाहनों के गुजरने से उड़ती धूल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बा में व्यासपुर के शिव चौक से जगाधरी मार्ग पर स्टेट हाईवे का निर्माण बहुत ज्यादा धीमी गति से चल रहा है। पुरानी सीसी सड़क को उखाड़ कर अब यहां सीसी के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। सड़क पर सारा दिन उड़ने वाली धूल ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
नियमानुसार जिस एजेंसी की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है उसे पानी का छिड़काव भी करना होता है ताकि वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व आसपास के लोगों को कोई दिक्कत न हो। वहीं निर्माण के दौरान पानी की एक बूंद तक नहीं डाली जा रही। धूल से बचने के लिए सड़क के दोनों तरफ बनी दुकानों के दुकानदार सारा दिन नल पर पाइप लगाकर पानी का छिड़काव करते रहते हैं।
पीने का जो पानी लोगों के घरों तक पहुंचना चाहिए वह धूल से बचने के लिए सड़क पर बहाना पड़ रहा है। कई दुकानदार तो ऐसे हैं जो शाम होते ही नल में पाइप लगाकर सड़क पर छोड़ देते हैं। जब तक सरकारी ट्यूबवेल चलता है तब पीने का पानी सड़क पर बहता रहता है। लोगों ने मांग की है कि सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए ताकि धूप से लोगों को राहत मिल सके।सड़क निर्माण कार्य के चलते पूरे मार्ग पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं।
खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा हो गया है। दिनभर गुजरने वाले वाहनों के कारण धूल के बादल उठते रहते हैं, जिससे दृश्यता भी प्रभावित होती है और लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। आसपास के दुकानदार इस समस्या से काफी परेशान हैं। क्योंकि धूल व निर्माण के चलते दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं।
वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल से उनका सामान खराब होने लगा है। स्थानीय दुकानदार अंकित कुमार, तनवीर, संजीव कुमार और परमजीत सिंह ने बताया कि जनवरी माह से शिव चौक से लेकर पुराना पेट्रोल पंप तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य की गति बेहद धीमी है। तीन माह में करीब सवा किलोमीटर सड़क भी एजेंसी नहीं बना पाई है।
निर्माण एजेंसी द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण धूल की समस्या और बढ़ गई है। टूटी सड़क पर चलना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। विनोद कुमार ने बताया कि सड़क समतल नहीं है। इसलिए रोजाना बाइक में कोई न कोई खराबी आ जाती है। दो दिन चलते ही बाइकों की चेन खड़कने लगती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए
सड़क पर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। आगामी 10 से 12 दिन में ब्लॉक लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। कल से नियमित रूप से पानी का छिड़काव होगा। - पुनीत मित्तल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
Trending Videos