{"_id":"69ccf701e2d49808da0068c1","slug":"video-wheat-procurement-begins-in-13-grain-markets-of-jagadhri-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: जगाधरी की 13 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: जगाधरी की 13 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद हुई शुरू
जिले की 13 अनाज मंडियों में बुधवार से सरकारी गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन जगाधरी अनाज मंडी में किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियां गेहूं लेकर पहुंचनी शुरू हो गईं। मंडी में व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंडी में आने वाले किसानों का बायोमैट्रिक पंजीकरण किया जा रहा है। यदि एक ही ट्राली में दो किसानों का गेहूं आता है तो दोनों का बायोमैट्रिक अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार की ओर से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर नंबर प्लेट लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि रिकॉर्ड और निगरानी में पारदर्शिता बनी रहे।
शाहपुर जटान से आए किसान तरसेम ने बताया कि वह करीब 40 क्विंटल गेहूं लेकर जगाधरी मंडी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और गेट पास भी आसानी से मिल गया। हालांकि, उन्होंने नमी (मोइस्चर) और अन्य सुविधाओं के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं होने की बात कही।
मंडी सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसमें तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सभी किसानों के लिए बायोमैट्रिक और गेट पास जरूरी कर दिया गया है तथा सभी आवश्यक डिवाइस और कर्मचारी मंडी में तैनात हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि मंडी में किसानों के लिए अटल कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है, जहां 10 रुपये में भरपेट भोजन मिल रहा है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। मौसम में नमी के चलते अभी किसान गेहूं के सूखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही मंडियों में आवक बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।