{"_id":"69cd05aa4aab8b74b80254ce","slug":"video-farmers-upset-with-biometric-rules-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: बायोमेट्रिक नियमों से नाराज किसान, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: बायोमेट्रिक नियमों से नाराज किसान, आंदोलन की चेतावनी
बायोमेट्रिक नियमों से नाराज किसान अब आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। यमुनानगर में गेहूं खरीद सीजन के बीच मंडियों में लागू किए गए नए नियमों को लेकर किसानों में भारी रोष है। किसानों का कहना है कि गेट पास के लिए अंगूठा लगाना अनिवार्य करना उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है और सरकार हर बार फसल सीजन में नए नियम लागू कर उन्हें परेशान करती है। उनका आरोप है कि हर बार फसल तैयार होने पर नए नियम लागू कर किसानों को परेशान किया जाता है।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि एक ही समय में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी में पहुंचती हैं। ऐसे में यदि हर किसान को बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर गेट पास लेना होगा तो मंडियों में जाम की स्थिति बन जाएगी। साथ ही कई किसान किराये के ट्रैक्टर या अन्य साधनों से फसल लेकर आते हैं, जबकि पोर्टल पर नाम किसी और का होता है, जिससे और दिक्कतें बढ़ेंगी।
किसानों ने सरकार से इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि घोटाले अधिकारियों और मंत्रियों द्वारा किए जाते हैं, जबकि परेशानी किसानों को झेलनी पड़ती है। उनका कहना है जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन खरीद एजेंसियों के पास अभी तक पर्याप्त बरदाना नहीं पहुंचा है। इसके चलते खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है, जिससे किसानों को और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर, जिला सचिव व्रिकांत ससैली, नवाब सिंह, रविंद्र खुब्बड़ और नसीब सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।