{"_id":"69cc19aca46cd71feb055194","slug":"three-youths-were-duped-of-rs-2750-lakh-by-promising-them-a-foreign-trip-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153648-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का सपना दिखाकर तीन युवकों से 27.50 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का सपना दिखाकर तीन युवकों से 27.50 लाख हड़पे
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा घटनाओं में आरोपियों ने बेहतर भविष्य और विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर दो मामलों में तीन युवकों से 27.50 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में जगाधरी की राजन गली निवासी सुधीर जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके रिश्तेदार गांव होली निवासी अंकित देशवाल और करनाल जिले के गांव छपरा निवासी रोहतास विदेश जाना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सतनाम सिंह और दलजीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। तीनों ने आरोपियों से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें शहर में ज्योति पैलेस के पास बने एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया।
मुलाकात के दौरान आरोपियों ने विदेश भेजने के लिए 22 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। अक्टूबर 2025 में अंकित और रोहतास ने आरोपियों को पूरी रकम दे दी। आरोपियों ने जल्द ही विदेश भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी।
दूसरे मामले में प्रतापनगर निवासी अवतार अली ने बताया कि वह वर्क वीजा पर विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गगन नामक युवक से हुई, जिसने उसे समता योग आश्रम जगाधरी के पास बुलाया। आरोपी ने उसे क्रोएशिया भेजने का झांसा दिया। भरोसे में आकर अवतार अली ने आरोपी को साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए।
रकम लेने के बाद भी आरोपी ने न तो वीजा की कोई प्रक्रिया पूरी की और न ही उसे विदेश भेजा। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद सतनाम सिंह, दलजीत सिंह और गगन के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विदेश भेजने के नाम पर ठगी से रहें सतर्क : एसपी
विदेश भेजने के नाम पर बढ़ रही ठगी की घटनाओं परर जिला पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि विदेश में नौकरी और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर ठग भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी एजेंट या व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है। संबंधित एजेंट के लाइसेंस, कार्यालय और पूर्व रिकॉर्ड की पुष्टि अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आरोपी पार्क, होटल या सुनसान स्थानों पर बुलाकर पैसे ले लेते हैं और बाद में संपर्क तोड़ देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्क वीजा या स्टडी वीजा की प्रक्रिया हमेशा अधिकृत माध्यमों से ही पूरी करनी चाहिए।
Trending Videos