सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A reward of 25,000 rupees will be given for saving someone's life.

Yamuna Nagar News: किसी की जान बचाने पर मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A reward of 25,000 rupees will be given for saving someone's life.
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को विश्वकर्मा चौक पर राहवीरों को सम्मानित करने वाली राहवीर योजना के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार जारी है। ट्रैफिक थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुशल पाल की टीम ने राहगीरों और वाहन चालकों को योजना की पूरी जानकारी दी।
Trending Videos

कुशल पाल ने बताया कि राहवीर योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और घायल व्यक्तियों को समय पर इलाज दिलाना है। योजना के तहत किसी भी घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले को 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और राहवीर की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। राहवीर को किसी भी कानूनी कार्रवाई या पुलिस पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाही के लिए भी किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाएगा। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए भी मार्गदर्शन दिया। सीट बेल्ट पहनने, हेलमेट लगाने और ओवर स्पीडिंग से बचने की विशेष अपील की गई। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी सावधानी किसी की जान बचा सकती है और सभी नागरिक जिम्मेदार राहवीर बनें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed