{"_id":"69b7aabc17f4c8332b0e4fe9","slug":"video-bhim-army-protests-against-illegal-mining-and-attacks-on-journalists-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: अवैध खनन व पत्रकारों पर हमले के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: अवैध खनन व पत्रकारों पर हमले के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
प्रताप नगर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और 1 मार्च को दो पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी संगठन सहित कई सामाजिक संगठनों ने जगाधरी की अनाज मंडी गेट पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रताप नगर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का काम खुलेआम चल रहा है, लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन माफिया राजनीतिक संरक्षण के कारण बेखौफ होकर काम कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि 1 मार्च को अवैध खनन की खबर कवरेज करने गए दो पत्रकारों पर हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भीम आर्मी और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और प्रताप नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।