{"_id":"69b7c08f0bc1bb2e3904222c","slug":"video-four-smugglers-arrested-with-5-kg-914-grams-of-opium-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: छछरौली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 914 ग्राम अफीम सहित चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: छछरौली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 914 ग्राम अफीम सहित चार तस्कर गिरफ्तार
यमुनानगर जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 914 ग्राम अफीम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई अफीम की बाजार में कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अफीम की बड़ी खेप लेकर छछरौली क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने तिकोनी चौक पर नाकाबंदी की। इस दौरान बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले नादरा और तूफान अफीम की खेप लेकर पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम व्यासपुर और रामपुर कंबोयान के रहने वाले जुल्फिकार और प्रमिला को देने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी जुल्फिकार के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य महिला आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में डीएसपी राजीव मिगलानी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की इस तरह की बड़ी खेत पड़ी जाना बहुत बड़ी कामयाबी है क्योंकि इससे युवाओं में भी नशापन पाएगा और देश की जड़े भी कमजोर होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।