{"_id":"6a330e69c2e2756d170743c2","slug":"a-slap-at-the-press-conference-heated-up-the-atmosphere-and-neeraj-and-mark-urvanov-will-now-clash-in-the-ring-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158038-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रेस कॉन्फ्रेंस में थप्पड़ से गरमाया माहौल, अब रिंग में भिड़ेंगे नीरज और मार्क उरवानोव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रेस कॉन्फ्रेंस में थप्पड़ से गरमाया माहौल, अब रिंग में भिड़ेंगे नीरज और मार्क उरवानोव
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगाधरी। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीरज गोयत और रूस के मुक्केबाज मार्क उरवानोव के बीच 18 जून को होने वाले मुकाबले से पहले विवाद गहरा गया है। मॉस्को में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेस-ऑफ के समय मार्क उरवानोव ने कथित तौर पर नीरज गोयत को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों और टीम सदस्यों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करवाया।
घटना के बाद यमुनानगर निवासी बॉक्सर नीरज गोयत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अब यह मुकाबला उनके लिए व्यक्तिगत चुनौती बन गया है। उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया। नीरज की टीम के सोशल मीडिया मैनेजर सचिन के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मार्क ने भारतीय बॉक्सरों पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि मुकाबले से पहले दोनों मुक्केबाजों के बीच वीडियो संदेशों के जरिए भी बयानबाजी चल रही थी। नीरज ने विदेशी खिलाड़ियों द्वारा भारतीय बॉक्सरों को कम आंकने पर जवाब देते हुए अपनी तैयारियों का दम दिखाया था। अब दोनों मुक्केबाज 18 जून को शमा बॉक्सिंग के बैनर तले मुकाबले में आमने-सामने होंगे। मुकाबला रूस के समयानुसार शाम पांच बजे और भारत में रात करीब साढ़े सात बजे देखा जा सकेगा। नीरज गोयत की टीम पहले ही मॉस्को पहुंचकर मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है।
बता दें कि इससे पहले पीछे वर्ष दिसंबर में दुबई के ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में भी नीरज गोयत और एंथनी टेलर के मुकाबले से पूर्व भी ऐसा विवाद हुआ था, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया था। इस मैच में नीरज ने एंथनी को हराकर खिताब जीता था। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- --