सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mid-day meal workers burned the Education Minister's effigy; they plan to stage a sit-in at the Chief Minister's residence starting August 4 if their demands are not met.

मिड डे मील वर्कर्स ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला, मांगें न मानी गईं तो 4 अगस्त से मुख्यमंत्री आवास पर पड़ाव

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:33 PM IST
Mid-day meal workers burned the Education Minister's effigy; they plan to stage a sit-in at the Chief Minister's residence starting August 4 if their demands are not met.
यमुनानगर। हरियाणा मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले गुरुवार को सैकड़ों मिड डे मील वर्कर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहले अनाज मंडी गेट पर जनसभा आयोजित की और बाद में उपायुक्त कार्यालय के बाहर हरियाणा के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ रोष जताया। जनसभा की अध्यक्षता जिला उपप्रधान शिमला देवी ने की, जबकि संचालन राज्य सचिव शर्बती देवी ने किया। इस दौरान राज्य सचिव शर्बती देवी, सीटू राज्य पदाधिकारी सतपाल सैनी, रोशन लाल तथा अन्य वक्ताओं ने कहा कि 12 जनवरी 2026 को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय रैली के बाद सरकार द्वारा मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को स्वीकार किया गया था, लेकिन आज तक उन्हें लागू नहीं किया गया। इससे प्रदेश भर के वर्कर्स में भारी नाराजगी है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले 11 वर्षों में मिड डे मील कर्मियों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। वर्तमान में उन्हें मात्र 7 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो महंगाई के दौर में बेहद कम है। उन्होंने कहा कि कई-कई महीनों तक मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता और वर्दी के लिए मिलने वाली राशि भी समय पर नहीं मिलती। इसके अलावा मानदेय में कटौती तथा अन्य प्रकार के आर्थिक और मानसिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन नेताओं ने मांग की कि मिड डे मील वर्कर्स को 30 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन दिया जाए, 12 महीने का मानदेय सुनिश्चित किया जाए, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जाए तथा रिटायरमेंट पर दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा वर्दी के लिए 2 हजार रुपये, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये का मुआवजा और दुर्घटना बीमा की व्यवस्था भी लागू की जाए। वक्ताओं ने कहा कि करीब 30 वर्षों से यह योजना संचालित है, लेकिन सेवानिवृत्ति के समय कर्मियों को कोई लाभ नहीं मिलता। उन्होंने स्कूलों के विलय और बंद किए जाने की नीति का भी विरोध किया तथा चिराग योजना को सरकारी शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 4 अगस्त को मुख्यमंत्री के गृह जिले कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी और उसी दिन से मुख्यमंत्री आवास पर लगातार पड़ाव डाला जाएगा। इसके बाद 10 अगस्त को जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन को सतपाल सैनी, रोशन लाल, शर्बती देवी, मीनाक्षी, उषा, रेखा, प्रकाश कौर, चंद्रपाल, माया, अनीता, बाला देवी और शिमला देवी सहित अन्य ने वर्कराें को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पोखरे से अवैध खनन का प्रयास, ग्रामीणों के विरोध से रुका काम

18 Jun 2026

हर्रम पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

18 Jun 2026

तहसील और पुलिस प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, नाली की खोदाई शुरू

18 Jun 2026

पुलिया के दोनों तरफ की रेलिंग टूटी, राहगीरों में दहशत -

18 Jun 2026

एम्स का गेट नंबर एक रहता है बंद,मरीजों-तीमारदारों को होती है दिक्कत

18 Jun 2026
विज्ञापन

मेरा गांव, मेरी शान...

पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप, बहन को फोन कर बोला- फिसलकर हुई मौत

18 Jun 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल एसटीएफ ने काला राणा गैंग के तीन बदमाश दबोचे

18 Jun 2026

Sehore: दिग्विजय सिंह का संघ पर निशाना, फंडिंग और संचालन की जांच की मांग उठाई; कहा- RSS जवाबदेही से बच रहा

18 Jun 2026

फिरोजपुर हॉकी अकादमी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रशमीन कौर को किया सम्मानित

रील बनाने के लिए स्कूल में घुसे किशोरों ने की तोड़फोड़

18 Jun 2026

पटियाला में राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार के तहत हुई जन सुनवाई

18 Jun 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चार घंटे बवाल: गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल के सामने चक्काजाम: लापरवाही का आरोप

चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड के आरोपियों का एक और वीडियो आया सामने

18 Jun 2026

अमृतसर में ड्रीम सिटी से दो संदिग्ध गिरफ्तार, एके-47 और पिस्तौल बरामद

18 Jun 2026

फिरोजपुर के एसएसपी ने बाइक पर सवार होकर शहरी क्षेत्र की सुरक्षा का लिया जायजा

Datia News: शादी से लौट रहे युवक को घेरकर हत्यारों ने मारी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत; हमलावर हुए फरार

18 Jun 2026

Sawai Madhopur: त्रिनेत्र गणेश परिक्रमा पर लगा ब्रेक, शावकों संग घूम रही है बाघिन रिद्धि, वन विभाग ने लगाई रोक

18 Jun 2026

Ujjain News: त्रिपुंड, त्रिशूल व चंद्रमा से सजे बाबा श्री महाकाल, भक्तों को भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

18 Jun 2026

पूर्वांचल के 10 जिलों के 96000 कर्मचारियों को मिलेगा पीएम विकसित भारत योजना का लाभ, VIDEO

18 Jun 2026

कानपुर: प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीम में चयन के लिए दिखाया जज्बा

18 Jun 2026

Meerut: श्री रामचरितमानस पाठ सुनने पहुंचे भाजपाई

18 Jun 2026

Meerut: गुरुद्वारा साहिब में किया अर्जुन देव को स्मरण

18 Jun 2026

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, VIDEO

17 Jun 2026

समिति की 12 बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, VIDEO

17 Jun 2026

सिंधी ताली में 6.21 करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण, VIDEO

17 Jun 2026

एसडीएम ने कहा- बरसात से पहले नालियों की हो सफाई, VIDEO

17 Jun 2026

सुबह-ए-बनारस मंच पर दक्षिण भारतीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति, गूंज उठा अस्सी घाट; VIDEO

17 Jun 2026

गुरुबाग में कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, VIDEO

17 Jun 2026

कवि सिद्धनाथ शर्मा को दी गई साहित्यिक श्रद्धांजलि, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed